फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: भदोही दौरे पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, बोले- सपा सरकार में सूबे में बिछा था संगठित माफियाओं का जाल

Fri, 13 Feb 2026 02:56 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।

सार

Varanasi News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुरियावां का निरीक्षण कर उप मुख्यमंत्री ने कई जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने सपा पर तंज कसते हुए कहा कि सपा सरकार में सूबे में संगठित माफियाओं का जाल बिछा था। भाजपा सरकार जीरो टोलेरेंस पर काम कर रही है। 
विज्ञापन
भदोही में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक शुक्रवार को भदोही दौरे पर पहुंचे। उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुरियावां का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने मरीजों और तीमारदारों से सुविधाओं एवं अस्पताल स्टॉफ के व्यवहार को लेकर जानकारी ली। उन्होंने  दवा के लिए आई एक बुजुर्ग महिला से समस्या एवं इलाज को लेकर जानकारी ली। उन्होंने इमरजेंसी, जनरल वार्ड, शिशु वार्ड सहित डॉक्टर चेंबर्स एवं अन्य वार्डों का जायजा लिया। इसके पश्चात उन्होंने ग्राम चौगुना में नवनिर्मित भारत माता मंदिर का अनावरण किया।  

विज्ञापन


डिप्टी सीएम मीडिया कर्मियों से भी बातचीत की। उन्होंने कहा कि हमने सीएचसी सुरियावां का जायजा लिया है। चिकित्सकों का मरीज के प्रति व्यवहार अच्छा है, हमने भवन एवं अन्य मेंटेनेंस को लेकर सवाल उठाए हैं। इसके अलावा अस्पताल के परिसर एवं बिल्डिंग में तत्काल मरम्मत कराए जाने का निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


कहा कि पर्याप्त संख्या में इस सीएचसी पर मरीज आ रहे हैं, ओपीडी, आईपीडी, दवाएं सहित सारी सुविधाएं यहां मौजूद हैं। हम हर स्थिति में प्रदेश के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करा रहे हैं। 

विज्ञापन


अखिलेश यादव द्वारा कानपुर के लेंबोर्गिनी मामले में कार्रवाई में भेदभाव के हमले पर भी उन्होंने जवाब दिया। उन्होंने कहा कि सपा मुखिया को सच्चाई से वाकिफ होना चाहिए। कोई भी अपराधी किसी भी परिस्थिति में बचने नहीं पाएगा। उनके समय में संगठित अपराध का जाल बिछा था, आज कोई भी संगठित माफिया और अपराधियों का गिरोह यूपी में नहीं है। आपसी वैमनस्यता में जो घटनाएं हो रही हैं, उन मामलों में छोटा-बड़ा न देखकर हमारी सरकार कड़ी कार्रवाई कर रही है। 



कहा कि कानपुर मामला अभी निस्तारित नहीं हुआ है, अदालत में विचाराधीन है। हम पुलिस प्रशासन से कहेंगे कि वह अपना पक्ष निष्पक्षता से रखें, अदालत जो फैसला देगी उसका पालन होगा।



यूजीसी कानून को लेकर रुख के सवाल पर डिप्टी सीएम बृजेश पाठक कन्नी काट गए। यूजीसी के सवाल पर वह एसआईआर की बात करने लगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें