फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राकृतिक और मोटे अनाज की खेती करें किसान : डीडी

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। कृषि भवन घरांव में सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन योजना के तहत युवाओं का 25 दिवसीय कौशल प्रशिक्षण का बृहस्पतिवार को समापन हुआ। इसमें आधुनिक, जैविक और मोटे अनाज की खेती करने पर जोर दिया गया। उप निदेशक कृषि डॉ. अश्वनी कुमार सिंह ने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार कई योजनाएं चला रही है। उन्होंने डिजिटल क्राप सर्वे, फार्मर रजिस्ट्री, आईएनएम, आईपीएम, आईडब्ल्यूएम, सारथी पोर्टल, पीएम किसान, मिलेट्स फसलों की महत्ता पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

अंत में युवाओं को प्रमाणपत्र और बैग दिया गया। इस मौके पर डॉ. विश्वेंदु द्विवेदी, आरपी चौधरी, सर्वेश कुमार बरनवाल, ओम प्रकाश उपाध्याय आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें