फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पापा मुझे माफ कर देना' : सुसाइड नोट लिख युवक ने लगाया फंदा, दुकान में मिली लाश; लंबी बीमारी से अवसाद में था

Mon, 08 Sep 2025 07:26 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।

सार

भदोही जिले में युवक के फंदा लगाने की सूचना पाकर माैके पर कोतवाली की पुलिस भी पहुंच गई। शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। कमरे में एक सुसाइड नोट भी मिला है। 
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस के बाहर खड़े परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Bhadohi News: पापा मुझे माफ करना...मैं एक अच्छा बेटा नहीं बन पाया। कोतवाली के सिंहपुर निवासी वरुण कुमार पांडेय (40) ने रविवार की रात पिता और पत्नी के नाम सुसाइड नोट लिखकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने गांव के पास स्थित ऑटो पार्ट की दुकान पर नायलान की रस्सी के सहारे फंदे बनाकर झूलकर जान दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि मृतक वरुण कुमार पांडेय बीते 20 वर्षों से न्यूरो की समस्या से जूझ रहा था। वे अधिकतर समय घर पर ही रहते थे। रविवार की शाम से ही घर पर नहीं पहुंचा था। परेशान परिजन काफी खोजबीन किए लेकिन पता नहीं चला। देर रात वे थकहार कर घर पहुंच गए।

विज्ञापन

परिजनों में मचा कोहराम

इस बीच, परिजनों ने सिंहपुर रोड के पास स्थित दुकान पर ढूंढ़ते-ढूंढते पहुंचे। जहां वे नायलान की रस्सी के सहारे फंदे पर झूल रहा था। घटना की जानकारी होते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और उनके शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बताया कि युवक ने अपने सुसाइड नोट में अपने पिता और पत्नी से अच्छा बेटा और पति न बन पाने के कारण माफी मांगी है। बताया कि लंबी बीमारी के कारण वे अवसाद में थे। जिसके कारण वे ऐसा कदम उठाया। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें