ज्ञानपुर। ठगी पीड़ित जमाकर्ता परिवार संगठन के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को पीएम व सीएम को संबोधित ज्ञापन एएसडीएम मुख्यालय को सौंपा। संगठन के लोगों ने जमाकर्ताओं को तीन गुना धनराशि वापस कराने की मांग की। जिलाध्यक्ष नंदलाल शर्मा के नेतृत्व में मुख्यालय पर जुटे पीड़ितों ने चेताया कि लोकसभा चुनाव की घोषणा के पहले भुगतान की प्रक्रिया शुरु न किया गया तो संगठन से जुड़े लोग चुनाव का बहिष्कार करेंगे।
जिला सचिव बीरेंद्र सिंह ने बताया कि 2018 तक केंद्र और प्रदेश सरकार में पंजीकृत होने का दावा करने वाली वित्तीय संस्थाओं ने 42 करोड़ परिवारों की गाढ़ी कमाई लगभग 20 लाख करोड़ जमा कराकर फरार हो गईं हैं। एजेंट भी अपना दर्द सुनाकर भुगतान होने का भरोसा दे रहे हैं। जिससे विवाद हो रहा है। इन्हीं परेशानियों को दूर करने में शासन ने बड्स एक्ट-2019 लागू कर प्रदेश के सभी तहसीलों में लाखों आवेदन जमा करा लिया, लेकिन जमा धनराशि का भुगतान कब होगा किसी को पता नहीं।
मांग किया कि ठगी-पीड़ित जमाकर्ताओं के लिए ठोस कानून का बनाया जाए। एएसडीएम मान सिंह ने कहा कि ज्ञापन प्राप्त हुआ है, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री तक भेज दिया जाएगा। इस मौके पर गिरजा शंकर, रामजीत गुप्ता, विनोद गुप्ता, छविनाथ बिंद, राजेश कुमार, रविशंकर, राजेश विश्वकर्मा, राजमणि मिश्रा, सुरेश कुमार, स्टाक बिंद आदि रहे।