फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनगर समाज को मिले अनुसूचित जाति का प्रमाणपत्र: भगत

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। आल इंडिया धनगर समाज महासंघ जिला इकाई ने बुधवार को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन डीएम गौरांग राठी को सौंपा। कार्यकर्ताओं ने डीएम से अनुसूचित जाति प्रमाणपत्र जारी कराने की मांग की।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष देवनारायण भगत ने नाराजगी जताई कि कार्यकर्ता 2015 से अब तक अपनी उप जातियों का सर्वेक्षण कराकर अनुसूचित जाति प्रमाणपत्र की मांग करते आ रहे हैं। दोनों सदनों ने धनगर समाज को अनुसूचित जाति में शामिल करने की औपचारिकता पूरा कर शासनादेश भी जारी किया है। इसके बावजूद जिलों में समाज की उपेक्षा हो रही हैं। एएसडीएम मान सिंह ने बताया कि धनगर महासंघ का ज्ञापन प्राप्त हुआ है। जिसे मुख्यमंत्री को भेजा जाएगा। इस मौके पर पारसनाथ पाल, राजेश पाल, नितेश पाल, सुभाषचंद्र पाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें