फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारपेट एक्सपो की तैयारियां समन्वय से करें विभाग : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
कारपेट एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल की ओर से चार से सात अक्तूबर तक एक्सपो मार्ट में होने वाले 50वें इंडिया कारपेट एक्सपो (गोल्डन जुबली संस्करण) की तैयारियां पूरी हो गई है। शुक्रवार को डीएम शैलेष कुमार ने निरीक्षण कर व्यवस्था को दुरूस्त करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने एक्सपो मार्ट परिसर का भ्रमण कर आयोजन से जुड़ी विभिन्न व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर के इस महत्वपूर्ण आयोजन को देखते हुए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ अपनी तैयारियां समय से पूर्ण करें, ताकि देश-विदेश से आने वाले खरीदारों एवं प्रतिभागियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। जिलाधिकारी ने विद्युत निगम, अग्निशमन विभाग, खाद्य सुरक्षा विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि आयोजन से पूर्व अपने-अपने विभाग से संबंधित सभी व्यवस्थाएं एवं निर्धारित सुरक्षा मानक सुनिश्चित कर लिए जाएं। उन्होंने अग्निशमन विभाग को अग्नि सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं का परीक्षण करने तथा विद्युत निगम को निर्बाध एवं सुरक्षित विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने पुलिस क्षेत्राधिकारी को आयोजन की सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, प्रवेश एवं निकास व्यवस्था तथा पार्किंग व्यवस्था को सुव्यवस्थित ढंग से सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि 50वें इंडिया कारपेट एक्सपो में 65 देशों के 400 से अधिक विदेशी खरीदारों के शामिल होने की संभावना है। अब तक लगभग 325 विदेशी खरीदार पंजीकरण करा चुके हैं। एक्सपो में भदोही, वाराणसी, मिर्जापुर, आगरा, पानीपत, जयपुर, बीकानेर एवं कश्मीर सहित विभिन्न राज्यों के 200 से अधिक कालीन एवं फ्लोर कवरिंग निर्यातक अपने उत्पादों का प्रदर्शन करेंगे।इस मौके पर असलम महबूब, डॉ. स्मिता नागरकोटी आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें