नगर के मुख्य बाजार की सड़क और पटरी जर्जर हो चुकी है। आवागमन के दौरान राहगीरों को दिक्कत होती है। पटरी न होने से ऊंची हुई सड़क पर हर दिन गिरकर घायल हो रहे लोग... शीर्षक से अमर उजाला के 27 सितंबर के अंक में खबर प्रकाशित हुई थी। इसके बाद अधिकारियों ने संज्ञान लिया। राज्य वित्त मद से शुक्रवार को मलेपुर तिराहा से नयागंज स्टेशन रोड होते हुए नेता नगर सहित नेहरू नगर 32 लाख रुपये की लागत से इंटरलॉकिंग कार्य शुरू किया गया। ईओ सुजीत कुमार ने बताया कि इंटरलॉकिंग कार्य कराया जा रहा है। संवाद