सीएचसी सुरियावां में अब डेंटल मरीजों को भटकना नहीं पड़ेगा। दांतों के उपचार के लिए उन्हें 20 किमी दूर जिला अस्पताल या 15 किमी दूर राजकीय अस्पताल भदोही नहीं जाना होगा।
सीएचसी में दो महीने पहले आई डेंटल मशीन इंस्टॉल कर दी गई है। डेंटल चेयर और मशीन लगाई गई है। अब सीएचसी पर ही दांतों की सफाई, मसूड़ों के उपचार आदि की सुविधाएं उपलब्ध होंगी। सुरियावां सीएचसी में हर दिन 300 की ओपीडी होती है। इनमें 30 से 35 की ओपीडी दांत की होती है। जिन्हें जांच करके दवाएं दी जाती हैं। इस सीएचसी में सीमावर्ती जिलों के लोग भी इलाज के लिए आते हैं।
अब मरीजों को महंगी जांच के लिए निजी क्लीनिक के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। जांच के 15 मिनट बाद मरीज को एक्सरे मिल जाएगी। यह मशीन शासनस्तर से उपलब्ध कराई गई है।
पहले दांत का एक्सरे कराने के लिए लोगों को निजी लैब का रुख करना पड़ता था।