फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई बाजार में डेंगू का कहर, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले में भदोही ब्लॉक के नई बाजार क्षेत्र में डेंगू का प्रकोप दिन-प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। जिसे लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में है, लेकिन डेंगू के केस थम नहीं रहे हैं। अब तक जिले में 16 केस मिल चुके हैं। जिसमें अकेले नई बाजार में 12 केस मिले हैं।
विज्ञापन

मानसून सत्र समापन की ओर है, लेकिन जनपद में डेंगू ने डंक मारना शुरू कर दिया है। जिससे स्वास्थ्य विभाग की चिंता भी बढ़ने लगी हैं। एक के बाद एक डेंगू मरीजों के मिलने का सिलसिला थम नहीं रहा है। यह बीमारी एडीज मच्छर के काटने से होती है। डेंगू का मच्छर दिन में ही काटता है। यहां कुल 16 केस मिल चुके हैं, जिसमें से 12 केस नई बाजार के हैं। भदोही से दो, डीघ ब्लॉक और औराई से एक-एक केस मिले हैं। इसमें से पांच डेंगू के मरीज बाहर से आए हैं, चार वाराणसी और एक प्रयागराज है।
इस संबंध में जिला मलेरिया अधिकारी राम आसरे पाल ने बताया कि नई बाजार क्षेत्र में दौ सौ से अधिक घरों का सर्वे किया गया। जहां 30 स्थानों पर डेंगू का लार्वा मिला। उन्होंने बताया कि जल भराव होने के कारण डेंगू का खतरा यहां बढ़ रहा है। उसका मूल कारण है कि नगर पंचायत द्वारा नियमित पानी नहीं छोड़ा जाना है, लोग पानी संचय करके रखते हैं। घरों में किसी भी स्थानों पर तीन दिन से पानी जमा न होने दे, जिसके कारण डेंगू का खतरा बढ़ जाता है। कूलर, बर्तन में नियमित पानी बदलते रहे। सभी स्थानों पर दवा का छिड़काव करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें