फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: थम नहीं रही डेंगू की मार, मरीजों की संख्या 210 के पार

विज्ञापन
विज्ञापन
कालीन नगरी में डेंगू मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। मरीजों की संख्या स्वास्थ्य विभाग के लिए चिंता का कारण बना हुआ है। मंगलवार को 13 व्यक्तियों की रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव आई है। इससे कुल मरीजों की संख्या 210 तक पहुंच गई। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार सभी डेंगू मरीजों की स्थिति सामान्य है।
विज्ञापन

जिले में मंगलवार को मिले नए मरीजों में सभी मरीज ज्ञानपुर, भदोही, औराई, नई बाजार, खमरिया, गोपीगंज सहित अन्य क्षेत्रों के हैं। सभी की रिपोर्ट भदोही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हुए एलाइजा टेस्ट कराने के बाद आई है। इससे पहले शुक्रवार को 14 डेंगू के मरीज मिले थे। विभाग की लाख कोशिश के बाद भी डेंगू मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार सभी मरीजों की स्थिति सामान्य है लेकिन बढ़ते आंकड़े विभाग के लिए चिंता का विषय बने हुए हैं। बीते वर्ष 2022 में डेंगू के सबसे अधिक 101 मरीज मिले थे लेकिन इस साल मरीजों की संख्या 210 पहुंच गई है। डेंगू मरीजों की रैपिड रिस्पांस टीम निगरानी कर रही है। विभाग ने 16 हाॅट-स्पॉट बनाने के साथ ही सात आरआरटी टीम भी गठित की है। जिला मलेरिया अधिकारी राम आसरे पाल ने बताया कि मंंगलवार को 13 व्यक्ति की रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव आई है। पीड़ित के घर के आस-पास दवा का छिड़काव करा दिया गया है। डेंगू बीमारी से घबराने की जरूरत नहीं है, बस सतर्कता जरूरी है। लक्षण दिखने पर पीड़ित तत्काल चिकित्सक से संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें