फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माण कार्यों में धांधली की जांच न होने पर ग्रामीणों का प्रदर्शन

विज्ञापन
निर्माण कार्यों में धांधली की जांच न होने के विरोध में जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करते ग्रामीण। - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
ज्ञानपुर। औराई विकास खंड के मवैयाहरदोपट्टी गांव में विकास कार्यों में धांधली का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने बुधवार को मुख्यालय पर प्रदर्शन कर मजिस्ट्रेटी जांच की मांग की।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि पंचायती राज विभाग से मिलीभगत ग्राम प्रधान और सेक्रेटरी ने आवास, शौचालय, मनरेगा, स्वच्छता अभियान, स्ट्रीट लाइट, कच्चा-पक्का खड़ंजा निर्माण आदि कार्यों के नाम पर लाखों रुपये सरकारी धन खर्च किया, लेकिन धरातल पर कुछ नहीं दिखता। एक ही कार्य और एक ही लाभार्थी के नाम पर कई बार धनराशि निकालकर जिम्मेदारों ने कार्य को पूरा दिखा दिया। तीन माह के अंदर लगभग 15 बार हो चुकीं शिकायत पर एक बार बीएसए की टीम ने जांच भी की, लेकिन मिलीभगत कर गड़बड़ी करने वालों के मुताबिक ही रिपोर्ट लगा दी गई। पुन: हुई शिकायत पर डीएम ने डीपीआरओ को जांच कराकर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया, लेकिन वह भी बेअसर साबित हो रहा है। कहा जब तक मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में जांच नहीं कराई जाएगी, तब तक सच्चाई सामने नहीं आएगी। प्रदर्शन करने वालों में अभय कुमार सिंह, छोटेलाल, आशाराम, वेदप्रकाश, श्रीराम, गुलशाना, विकास प्रजापति आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें