फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवभक्तों ने प्रदर्शन कर मंदिर के जीर्णोद्धार की उठाई आवाज

विज्ञापन
विज्ञापन
लालानगर/गोपीगंज। नगर में राजमार्ग-बस स्टैंड स्थित अति प्राचीन मुक्तेश्वरनाथ शिव मंदिर के सुंदरीकरण और जीर्णोद्धार की मांग को लेकर शिव भक्तों ने मंगलवार को भाजपा नगर अध्यक्ष अरुण कुमार उर्फ मिंकू के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि बार-बार जिला प्रशासन के साथ ही नगर पालिका परिषद से भी मंदिर को संवारने की मांग उठाई गई, लेकिन अभी तक किसी ने कोई पहल नहीं की। जबकि स्थानीय जनप्रतिनिधियों से शिव भक्त मिले बावजूद इसके कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन

पूर्व सभासद विनोद यादव ने बताया कि उक्त मंदिर 18वीं सदी में काशी के महाराजा श्रीनारायण सिंह के समय में बघेल परिवार के पूर्वजों ने निर्माण करवाया था। मंदिर की प्राचीनता अपने आप में स्वयं झलकती है। मंदिर निर्माण में खैनी और चूने का प्रयोग किया गया है। प्राचीन शिव मंदिर के तालाब में पिछले कई वर्षों से नगर पालिका के गंदे नालों का पानी बहाया जा रहा है। उसी गंदे पानी के बीच शिव मंदिर विराजमान है। जबकि मंदिर के बगल ही राजा तालाब भी था, लेकिन आज मंदिर के चारों तरफ सिर्फ गंदे नालों का पानी देखा जा सकता है। उक्त मंदिर तक पहुंचने के लिए गोपीगंज के कुछ उत्साही शिवभक्त मार्ग की तलाश कर रहे हैं, जिनका कहना है कि गंदगी के बीच उपेक्षित शिव मंदिर का जीर्णोद्धार करवाया जाएगा, जिसके लिए जरूरत पड़ने पर जिला प्रशासन, सांसद, विधायक, सभ्रांत लोगों का सहयोग लेना पड़ा तो पीछे नहीं हटेंगे। प्रदर्शन करने वालों में सतीश ठठेरा, दीपक गुप्ता, बाबालाल जायसवाल, सुनील अग्रहरी, मुकुंद उर्फ भाई जी, धर्मराज दुबे, आशीष दुबे, पंकज दुबे, बबलू जायसवाल, शिव अग्रहरि, दीपक गिरी सहित बड़ी संख्या में शिवभक्त शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें