फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: समूह सखियों का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट पर मांगो को लेकर प्रदर्शन करी समूह स​खियां। स्रोत संगठन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी समूह सखियों ने मंगलवार को चार सूत्री मांगों के समर्थन में कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन अधिकारियों को सौंपा। समूह सखियों ने चेतावनी दी उनकी मांगे पूरी नहीं की गई तो वह कामकाज ठप कर देंगी।
विज्ञापन

समूह सखियों ने बताया कि वे ग्राम पंचायतों में स्वयं सहायता समूह का संचालन करती हैं। समूह से जुड़े दूसरे सभी काम भी वे ही करती हैं। इसके बदले में उन्हें हर महीने 2000 रुपये मानदेय मिलता है। उनका कहना था कि यह राशि उनके लिए काफी नहीं है। इससे उनके रोजमर्रा के खर्च, मोबाइल रिचार्ज और आने-जाने का किराया भी निकल पाता है। समूह सखियों ने मानदेय बढ़ाकर 15000 रुपये प्रति माह करने, काम करने के लिए टैबलेट देने, टैबलेट का रिचार्ज मुफ्त कराने, आने-जाने के लिए यात्रा भत्ता देने और उनको नियमित करने की मांग की। प्रदर्शन में रीना देवी, मंजीता पाल, सुनीता देवी, पूजा, मीना, आरती आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें