फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस: जिला अस्पताल में चेकअप कक्ष खुला

विज्ञापन
जिला अस्पताल के आईसोलेशन वार्ड में कोरोना के जरूरी किट आदि की व्यवस्था देखती स्टाफ नर्स। - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
ज्ञानपुर। ग्लोबल कोरोना वायरस से बचने के लिए हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। शासन के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से हर स्तर पर तैयारी की जा रही है। जिला अस्पताल में दो वार्डों के साथ ही अब चेकअप कक्ष भी बना दिया गया। वार्डों की विधिवत ढंग से दिन में दो बार साफ-सफाई की जा रही है, हालांकि अभी तक कोई संदिग्ध मरीज नहीं आया। देश भर में कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते शासन गंभीर है। जिला प्रशासन से लेकर स्वास्थ्य विभाग तैयारी में कोई कमी नहीं छोड़ना चाहता। अस्पतालों में हर संभव सुविधा मुहैया कराने की मुहिम चल रही है। महाराजा चेतसिंह जिला चिकित्सालय में 16 बेड के दो वार्डों संग अब अलग से चेकअप कक्ष खुल गया है। इसमें संदिग्धों की जांच की जाएगी, जबकि एमबीएस भदोही में 10 बेड का आईसोलेशन और 10 बेड का एक अलग वार्ड बनाया गया है। 24 घंटे ड्यूटी में लगे चिकित्सक, फार्मासिस्ट, वार्डब्वाय और स्टाफ नर्स को विशेष निर्देश दिया गया है। सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह ने कहा कि कोरोना वायरस के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए आशा और एएनएम को निर्देश दिया गया है। जिला अस्तपताल और एमबीएस भदोही में हर सुविधा मुहैया कराई जा चुकी है। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस से बचने के लिए जागरूकता जरूरी है। इसके लिए बचाव ही एक तरीका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें