फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा सेकुलर के प्रदेश अध्यक्ष ललित नारायण चौधरी ने कहा कि उनकी पार्टी सरकार से आरक्षण में क्रीमी लेयर की मांग करेगी। ताकि दबे-कुचले लोगों को न्याय मिल सके। उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय संरक्षक एवं केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने भी इसकी मांग की है।
विज्ञापन

शनिवार को एक प्रतिष्ठान में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि केंद्रीय मंत्री के जन्मदिन पर जीआईसी मैदान में पौधरोपण किया गया। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में एनडीए को मजबूत करने के लिए पार्टी गांव-गांव संगठन को तैयार करेगी। उन्होंने वनवासी महिला का अस्पताल के बाहर प्रसव कराने के मामले में लापरवाह अफसरों पर कार्रवाई करने पर डीएम का आभार जताया। उन्होंने बताया कि शीर्ष नेतृत्व यूपी में सीट बंटवारे पर बात करेगा। इस दौरान राम प्रसाद गिरी, सावन कुमार चौधरी, विक्की जायसवाल, चंदन सरोज, अश्विनी गौतम, रामकृष्ण गौतम आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें