सीएम योगी आदित्यनाथ रविवार को भदोही दौरे पर आएंगे। इस दौरान वे 50वें अंर्तराष्ट्रीय कालीन मेले का उद्घाटन करेंगे। साथ ही अभयनपुर भिखारीपुर मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को भदोही जिले में आएंगे। वे भदोही में आयोजित 50वें अंर्तराष्ट्रीय कालीन मेले का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा भिखारीपुर मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान वे जिले को करोड़ों की योजनाओं की सौगात भी देंगे।
विज्ञापन
जिला प्रशासन की ओर से जारी प्रोटोकॉल के अनुसार सीएम एक बजकर 40 मिनट पर अभयनपुर मैदान में बनाए गए हेलीपैठ पर उतरेंगे। वहीं इसके बाद वे एक बजकर 45 मिनट पर कारपेट एक्सपो मार्ट पहुंचेंगे। जहां पर पौने दो बजे तक रहेंगे। इसके बाद वे भिखारीपुर मैदान पहुंचेंगे। जहां आयोजित जनसभा को संबोधित करने के साथ-साथ करोड़ों की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।
मुख्यमंत्री धनतुलसी पक्का पुल, काशी नरेश राज्य विश्वविद्यालय के अलावा काशी विंध्य एक्सप्रेस वे और अन्य कई योजनाओं की सौगात देंगे। सीएम के आगमन को लेकर जिले में बड़े स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।