फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: सड़क मरम्मत कराने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंज। डीघ ब्लॉक क्षेत्र में जीटी रोड से विश्वनाथपुर तक बनी छह किलोमीटर सड़क जगह-जगह गड्ढों में तब्दील हो गई है। बारिश होने पर गड्ढों में पानी भर जाता है, जिससे राहगीरों के फिसलकर चोटिल होने का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन

वाहनों के गुजरने पर राहगीरों पर गंदे पानी के छींटे भी पड़ते हैं। ग्रामीणों के अनुसार सड़क का निर्माण पिछले साल ही हुआ था। उन्होंने जिला प्रशासन से सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है। मांग करने वालों में राम विलास यादव, रविकांत बिंद, पंच लाल यादव, शिव प्रसाद यादव, सूर्यबली यादव, मोहनमनी यादव, राम मूर्ति बिंद, राजपति बिंद आदि शामिल हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें