पक्का घाट सीतामढ़ी पर अतिक्रमण के खिलाफ प्रदर्शन करते ग्रामीण।
- फोटो : BHADOHI
वहिदानगर। कोइरौना थानाक्षेत्र के सीतामढ़ी पक्का घाट स्थित प्राचीन चबूतरा के पास हो रहे अवैध अतिक्रमण के खिलाफ रविवार को संत मंडल मुखर हो गया। लोगों ने प्रदर्शन कर जांच की आवाज उठाई। आरोप है कि दशक पूर्व से उक्त चबूतरा लोगों के आस्था का केंद्र है।
कहा कि धार्मिक एवं पर्यटन स्थली सीतामढ़ी आने पर्यटक, भक्त वहां पहुंचकर विश्राम के लिए रुक कर वाहनों को खड़ा करते हैं। उसके बाद गंगा स्नान कर जगत जननी माता सीता, वाल्मीकि आश्रम, विशालकाय हनुमान प्रतिमा, सीता वाटिका, भगवान शंकर का दर्शन-पूजन करते हैं और आसपास के लोग भी उसी स्थान पर आकर धार्मिक आयोजन करते हैं। बावजूद इसके मनबढ़ अवैध ढंग से अतिक्रमण शुरू कर दिए हैं। शिकायत पर 112 नंबर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर हो रहे अतिक्रमण को रोकवा भी दिया, लेकिन ऊंची पहुंच के आगे पुलिस भी अब हाथ खींचना शुरू कर दिया है।
क्षेत्रवासियों ने अतिक्रमण की सूचना एसडीएम को देकर स्थिति से परिचित करा दिया है। अतिक्रमण न रुका तो क्षेत्रीय लोगों के साथ संत मंडल आगे की रणनीति के लिए बाध्य होगा, जिसका जिम्मेदार पुलिस और राजस्व प्रशासन होगा। प्रदर्शन करने वालों में दिनेश कुमार सिंह, कल्लू गौड़, कप्तान पांडेय, गामा वर्मा, धर्मेंद्र कुमार, प्रेमबहादुर सिंह, गोविंद बेनवंशी, सुजीत पंडित, नंदलाल बिंद, सुनील कुमार, श्यामलाल विश्वकर्मा, अजय सिंह आदि शामिल रहे। सदर एसडीएम ज्ञानप्रकाश यादव ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है। जांच कराई जाएगी।