भदोही। लगातार दूसरे दिन बड़ी संख्या में लोगों ने शनिवार की शाम कैंडल जुलूस निकाल कर भदोही की बेटी के लिए न्याय की मांग की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट को खारिज करते हुए लोगों ने कहा कि पुलिस आरोपियों को बचाने का प्रयास कर रही है।
लोगों ने कहा कि शव मिलने के स्थल पर जो नजारा हजारों लोगों न देखा और खुद पुलिस ने भी जो कुछ देखा, उससे पोस्टमार्टम रिपोर्ट गलत दिशा में जा रही है। हम ऐसा हर्गिज नहीं होने देंगे। शाम छह बजे लोग इंदिरा मिल चौराहे पर जमा हुए। हाथों में मोमबत्ती लिए लोग भदोही शहर की ओर रवाना हुए। चौरी रोड, आनंद नगर, मेनरोड, अजिमुल्लाह चौराहे होते हुए लोग पीड़ित परिवार के घर तक गए जहां राजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि गरीब छात्रा को न्याय दिलाकर ही दम लेंगे। यदि आवश्यक हुआ तो आंदोलन का रास्ता अपनाया जाएगा।