फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: लेखपाल की पिटाई करने वाले पुलिसकर्मियों के बर्खास्तगी की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
लेखपाल की पिटाई से आहट उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ जिला इकाई के पदाधिकारियों ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। लेखपालों ने दुर्गागंज प्रभारी निरीक्षक समेत आरोपी पुलिसकर्मियों को बर्खास्त करते हुए मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग की। चेताया कि आरोपी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई नहीं की गई तो कलमबंद हड़ताल किया जाएगा। मौके पर पहुंचे एडीएम प्रशासन कुंवर वीरेंद्र मौर्य को लेखपालों ने ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष कामेश्वरनाथ मिश्र ने कहा कि लेखपाल शैलेश पांडेय शेरपुर गोपलहां गांव में दुर्गागंज पुलिस ने जिस तरह से बर्बरतापूर्वक व्यवहार किया है, यह काफी निदंनीय है। बताया कि लेखपाल एक महिला की मदद को पहुंचे थे। पुलिसकर्मी जब एक सरकारी सेवा में तैनात व्यक्ति के साथ ऐसा व्यवहार कर सकती है तो आम आदमी को और भी प्रताड़ित करती होगी। वरिष्ठ उपाध्यक्ष लवकुश तिवारी ने आरोप लगाया है कि समाधान दिवस पर फरियाद लेकर आने वाले फरियादियों को न्याय देने में लेखपाल संयुक्त टीम में लगे रहते हैं। ऐसे में अगर कार्रवाई नहीं होती है तो लेखपाल पूरी तरह से काम बाधित कर देंगे। बताया कि लेखपाल जितने भी प्रशासिक व्हाट्सएप समूह है। वहां से बाहर होने लगे हैं। इस दौरान रोहन यादव, विमलेश मौर्य, रामराज यादव, पूजा शुक्ला समेत बड़ी संख्या में महिला-पुरुष लेखपाल उपस्थित रहे। एडीएम प्रशासन कुंवर वीरेंद्र मौर्य ने बताया कि लेखपाल संघ से मांगपत्र प्राप्त हुआ है। मांगपत्र उच्चाधिकारियों तक भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें