फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: मम्मी को फोन कर सातवीं का छात्र फंदे से लटका

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के पूरेगोसाईंदासपुर गांव में बृहस्पतिवार की दोपहर चार बजे सातवीं के छात्र 14 वर्षीय इंद्रजीत सिंह ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना से गांव में खलबली मच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।
विज्ञापन

पूरेगोसाईंदासपुर गांव निवासी ओम प्रकाश सिंह सूरत में नौकरी करते हैं। घर में दो बेटे, पत्नी और बुजुर्ग दादी रहती हैं। बृहस्पतिवार को दोपहर इंद्रजीत पुत्र ओम प्रकाश सिंह का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। ग्रामीणों के मुताबिक दोपहर में मायके गई अपनी मां से बात किया। वह मां से घर आने की जिद कर रहा था। उसके बाद घटना हुई। मृतक के बड़े भाई विश्वजीत, दादी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। खबर सुनते ही उसकी मां भी रोते बिलखते पहुंची। कोतवाली प्रभारी अश्वनी त्रिपाठी ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें