फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रसन्न अध्यक्ष, मनोज वरिष्ठ उपाध्यक्ष बने

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। भदोही तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर प्रसन्न कुमार मिश्र निर्वाचित हुए। शुक्रवार को तहसील में हुई मतगणना में उन्होंने निवर्तमान अध्यक्ष मोतीलाल को 92 मतों से हराया। मनोज सरोज वरिष्ठ उपाध्यक्ष और आशीष दूबे महामंत्री निर्वाचित हुए। प्रसन्न कुमार मिश्र को 476 मत मिले, जिसके मुकाबले मोती लाल केवल 384 मत ही पा सके। अध्यक्ष समेत बाकी पदाधिकारियों के निर्वाचन के बाद अधिवक्ताओं ने सभी को माला पहना कर स्वागत किया गया।
विज्ञापन

तहसील बार का चुनाव बृहस्पतिवार को हुआ था। 1725 मतदाताओं में से 865 लोगों ने मताधिकार का प्रयोग किया था। शुक्रवार को दोपहर 12 बजे से अधिवक्ता सभागार में मतगणना शुरू हुई। 18 चक्र की मतगणना शाम चार बजे समाप्त हुई। 10 चक्र में दोनों प्रत्याशियों के बीच कांटे की टक्कर थी। इसके बाद धीरे धीरे प्रसन्न कुमार मिश्र प्रतिद्वंद्वी से आगे निकलते गए। मुख्य निर्वाचन अधिकारी बरसाती राय ने बताया कि वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर मनोज सरोज को 470 मत और उनके प्रतिद्वंद्वी अमित पांडेय को 358 मत मिले। महामंत्री पद पर निर्वाचित आशीष दूबे को 339 मत मिले। महामंत्री पद पर ही विजय यादव को 286 एवं लालबहादुर को 183 मतों से संतोष करना पड़ा।
निर्वाचन अधिकारी ने निर्विरोध निर्वाचित हुए प्रतिनिधियों के नाम की घोषणा की। बताया कि कमलेश कुमार कोषाध्यक्ष, इंद्रदेव मौर्य कनिष्ठ उपाध्यक्ष, राजन प्रसाद संयुक्त मंत्री, चंद्रेश राय आय व्यय निरीक्षक, शैलेश कुमार पुस्तकालय अध्यक्ष के अलावा कार्यकारिणी में अरुण कुमार दूबे, अमित दूबे, गामा शंकर, चंद्रशेखर यादव, जयनाथ बिंद, दशरथ कुशवाहा, महेंद्र कुमार बिंद, रवि प्रकाश मिश्र, राजेंद्र प्रसाद, राजेंद्र मिश्र, शिव प्रकाश सिंह, संजय यादव निर्विरोध निर्वाचित हुए। चुनाव कार्यक्रम संपन्न हो जाने के बाद अधिवक्ताओं ने निर्वाचित पदाधिकारियों का माला पहना कर स्वागत किया।
विज्ञापन

नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रसन्न कुमार मिश्र ने अपनी जीत में कहा कि अधिवक्ताओं के सम्मान के लिए संघर्ष में कभी पीछे नहीं हटूंगा। चुनाव के दौरान साथी अधिवक्ताओं से जो वादे किए हैं उन्हें पूरा करेंगे, लेकिन इसमें सभी का साथ चाहिए। कहा कि सबसे पहले एसोसिएशन का नवीनीकरण कराएंगे। बार की आय बढ़ाने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें