फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीपापुल निर्माण में देरी से बढ़ी मुश्किल

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतामढ़ी। जिले के धनतुलसी और रामपुर गंगा घाट पर निर्माणाधीन पीपापुल न बनने से राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पीपापुल निर्माण में देरी होने से गंगा में ओवरलोडिंग नावों का संचालन धड़ल्ले से हो रहा है। जिसके चलते दो दिन पूर्व एक किशोर की गंगा में डूबने से मौत हो चुकी है, लेकिन प्रशासन अब भी ओवरलोडिंग नावों के संचालन पर रोक नहीं लगा पा रहा है।
विज्ञापन

अक्सर अक्टूबर-नवंबर में संचालित होने वाला पीपापुल दिसंबर माह भी समाप्त होने तक चालू नहीं हो सका। लोगों का कहना है कि योगी सरकार में पीपा पुल निर्माण में लापरवाही के चलते आम जनता त्रस्त है, लेकिन लोक निर्माण विभाग के कान पर जूं नहीं रेंग रहा है। जिले में दो गंगा घाटों धनतुलसी और रामपुर में पीपापुल का निर्माण लोक निर्माण विभाग की तरफ से कराया जाता है। तीसरा पीपा का पुल सीतामढ़ी मिश्रपुर गंगा घाट पर बन रहा है। यह पीपा का पुल लोक निर्माण विभाग मिर्जापुर के अधीन है। जिले के दोनों पीपा पुल निर्माण में पिछले कई वर्षों से लापरवाही होती आ रही है। विभागीय उदासीनता और मनमानी के चलते धनतुलसी और रामपुर गंगा घाटों पर पीपा पुल का निर्माण अब तक नहीं हो सका। कलातुलसी गांव निवासी महेश पांडेय, आदर्श पांडेय, छोटेलाल शुक्ला आदि ने कहा कि बार-बार शिकायतों के बावजूद भी विभागीय लोग पीपा पुल के निर्माण को लेकर संजीदा नहीं है, जिसके कारण आवागमन बाधित है। निजी नाव संचालक मनमाने दर पर और ओवरलोड सवारियों को लादकर गंगा पार कराते हैं। तीन दिन पूर्व ही रामपुर गंगा घाट पर एक किशोर को जान से हाथ धोना पड़ा।
पहली जनवरी से चालू होगा पीपा पुल
सीतामढ़ी। लोक निर्माण विभाग मिर्जापुर की ओर से जिले के धार्मिक स्थल सीतामढ़ी के गंगा घाट और मिर्जापुर के मिश्रपुर गंगा घाट को जोड़ने के लिए पीपा पुल का निर्माण कराया जा रहा है। सीतामढ़ी की ओर से लगभग सभी पीपों को गंगा में स्थापित कर दिया है। इसी तरह गंगा पार मिश्रपुर गंगा घाट पर पीपे स्थापित हो गए। लेकिन बीच में बालू का रेत और पानी पड़ने के कारण निर्माण कार्य में थोड़ी दिक्कत आ रही है। फिलहाल गंगा के रेत पर बोरियों में बालू भरकर सड़क निर्माण किया जा रहा है। विभागीय लोग दावा कर रहे है कि नए साल के पहले दिन पीपा पुल से आवागमन चालू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें