फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘नई शिक्षा निति के तहत दी जाएगी उपाधि’

विज्ञापन
विज्ञापन
औराई। केशव प्रसाद मिश्र राजकीय महिला महाविद्यालय में मंगलवार को बीए और बीएससी प्रथम वर्ष की नव प्रवेशी छात्राओं के लिए अभिविन्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं को विद्यालय में अनुशासन बनाए रखने और विषय संबंधित जानकारी दी गई।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. वृजकिशोर त्रिपाठी ने नवप्रवेशित बीए एवं बीएससी प्रथम वर्ष की छात्राओं का स्वागत किया एवं उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामना दी। कहा कि इस वर्ष अध्ययन करने पर छात्राओं को एक वर्ष का सर्टिफिकेट, दो वर्ष का डिप्लोमा एवं तीन वर्ष के स्नातक की उपाधि नई शिक्षा नीति के अनुसार दी जाएगी। असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अमरनाथ जैन ने कहा कि प्रत्येक छात्राओं को प्रत्येक वर्ष यानी दो सेमेस्टर में तीन मुख्य विषयों के अतिरिक्त एक गौड़ प्रश्न पत्र (माइनर इलेक्टिव) का चयन अन्य संकाय से करना होगा। कार्यक्रम का संचालन डॉ. आराधना वर्मा ने किया। इस मौके पर डॉ.आकांक्षा त्रिपाठी, डॉ.रीना सिंह डॉ. विनोद कुमार मिश्रा, डॉ.लक्ष्मी यादव,डॉ.रमोद कुमार मौर्य, डॉ.सुचिता वर्मा, ज्योत्सना जायसवाल मो. आकिफ तौफीक, डॉ.प्रज्ञा वर्मा, डॉ.कृष्ण कुमार, डॉ.सोहन कुमार यादव, डॉ.श्वेता सिंह आदि लोग रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें