फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: समितियों पर मिली कमियां, सहायक निबंधक समेत चार सचिवों को नोटिस

विज्ञापन
सहकारी समिति बढ़ौना बंद होने पर बाहर खड़ी कृ​षि अ​धिकारी ईरम। स्रोत विभाग
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिलाधिकारी शैलेष कुमार के निर्देश पर बुधवार को जिला कृषि अधिकारी ईरम और अपर जिला कृषि अधिकारी अजीत कुमार ने सहकारी समितियों का निरीक्षण किया। इस दौरान उर्वरकों के रख-रखाव, वितरण, अभिलेखों के संधारण एवं निर्धारित व्यवस्था के अनुपालन में कई अनियमितताएं पाई गईं। इसको लेकर सहायक निबंधक समेत चार सचिवों को नोटिस जारी किया गया।
विज्ञापन

औराई के पीपरगांव समिति में यूरिया का रख-रखाव अत्यंत खराब पाया गया। करीब 50 बोरी यूरिया नमी से प्रभावित मिलीं, जिससे उर्वरक खराब होने एवं शासकीय धन की क्षति की आशंका व्यक्त की गई। समिति पर स्टॉक बोर्ड प्रदर्शित नहीं था, स्टॉक रजिस्टर उपलब्ध नहीं कराया गया। किसानों को उर्वरक बिक्री की रसीद भी नहीं दी जा रही थी। महाराजगंज सहकारी समिति में किसान रजिस्ट्री एवं निर्धारित संस्तुत मात्रा के अनुरूप उर्वरकों का वितरण नहीं किया जा रहा था। समिति पर स्टॉक रजिस्टर उपलब्ध नहीं मिला और वितरण रजिस्टर में किसानों के मोबाइल नंबर भी अंकित नहीं मिले। सचिव से दूरभाष पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन फोन रिसीव नहीं किया गया। एम-पैक्स खेमईपुर में भी उर्वरकों का रख-रखाव अत्यंत खराब पाया गया। निरीक्षण में पाई गई इन गंभीर अनियमितताओं को देखते हुए समितियों के सचिवों तथा सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक (एआर) को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें