फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2013 के कोटेदार हत्याकांड में आरोपी था दीपक

विज्ञापन
भदोही में पुलिस एनकाउंटर में मारे गए दीपक की फाइल फोटो। - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
सुरियावां। पुलिस मुठभेड़ में मारा गया बदमाश दीपक गुप्ता 2013 में सुरियावां के कोटेदार और अधिवक्ता रामलोलारख गौतम हत्याकांड में वांछित था। कोटेदार की गर्दन काटने के बाद तेजाब डालकर हत्या की गई थी। उसका शव सुरियावां स्टेशन के शौचालय से बरामद हुआ था।
विज्ञापन

भदोही, वाराणसी और आंबेडकरनगर जिलों में कुल 17 आपराधिक वारदातों में आरोपी था। इनमें से 10 मामले अकेले भदोही जिले में दर्ज हैं। 2013 में सुरियावां क्षेत्र के कोटेदार एवं अधिवक्ता लोलारख गौतम की हत्या में भी वह वांछित था। भूमि विवाद में अधिवक्ता की विपक्षियों के साथ दखल को वह बर्दाश्त नहीं कर रहा था। कुछ दिनों के बाद ही अधिवक्ता की हत्या कर दी गई। उसकी लाश सुरियावां स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर स्थित शौचालय से बरामद हुई थी। कई दिनों बाद जब शव से बदबू आनी शुरू हुई, तब लोगों को पता चला।
इसके अलावा ट्रेनों में लूटपाट और मादक पदार्थों की तस्करी के मामलों में भी वह आरोपी था। 2014 में वह वाराणसी के रामनगर स्थित किशोर कारागार से फरार हो गया था। भदोही जिले का बड़ा अपराधी होने के कारण तीनों जिलों में से सबसे ज्यादा भदोही जिले में ही उस पर 25 हजार का इनाम था। मौजूदा समय में आपराधिक योजनाओं को अमलीजामा पहनाने में उसकी संलिप्तता का इनपुट खुफिया एजेंसियों को मिल रहा था। हालांकि इधर बीच उसका नाम किसी बड़ी आपराधिक वारदात में सामने नहीं आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें