फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन महिला स्वास्थ्यकर्मी समेत छह पॉजिटिव मिले

विज्ञापन
ज्ञानपुर जिला अस्पताल में स्वास्थ्य परीक्षण के लिए खड़े प्रवासी। - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले में कोरोना संक्रमितों के मिलने की रफ्तार रुकने का नाम नहीं ले रही है। सोमवार की देर रात आई रिपोर्ट में खमरिया के एक निजी अस्पताल की दो स्वास्थ्यकर्मी, डीघ के इनारगांव की एक आशा वर्कर और खमरिया के सगे भाईयों समेत छह की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इससे जिले में संक्रमितों की संख्या 178 पहुंच गई। भदोही के कोविड-19 अस्पताल के 45 बेड फुल होने पर एक संक्रमित को सुरियावां सीएचसी में आइसोलेट किया गया।
विज्ञापन

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस का प्रकोप जिले में तेजी से बढ़ रहा है। मई-जून में प्रवासियों के आने से जहां संख्या बढ़ी वहीं अब स्थानीय लोग भी संक्रमित हो रहे हैं। जुलाई में अब तक मिले संक्रमितों में अधिकतर स्थानीय लोग है। सोमवार की देर रात आई रिपोर्ट में खमरिया के दो सगे भाई, डीघ के इनारगांव की आशा वर्कर, खमरिया एक निजी अस्पताल में काम करने वाली पकड़तीर और मनऊबीर की दो दाई की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। भदोही के काजीपुर का एक युवक संक्रमित मिले। सभी ने दो जुलाई को तबीयत खराब होन पर स्वैब जांच के लिए दिया था। अब जिले में संक्रमितों की संखय 178 पहुंच गई, हालांकि 123 स्वस्थ हो चुके हैं। अब भी 48 एक्टिव केस है। भदोही सीएचसी में बने कोविड अस्पताल के 45 बेड फुल हो जाने पर अस्थाई तौर पर सुरियावां के सीएचसी में एक संक्रमित को आइसोलेट किया गया। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ो पर गौर किया जाए तो अब तक 7522 संदिग्धों का सैंपल लिया गया, जिसमें 6348 की
रिपोर्ट आ चुकी है। मंगलवार को 250 संदिग्धों का स्वैब जांच के लिए भेजा गया जबकि 1174 की रिपोर्ट आनी बाकी है। सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह ने कहा कि संक्रमितों को कोविड अस्पताल भेजा गया। जिन बस्ती में संक्रमित मिले उन्हें प्रशासन के सहयोग से सील कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें