फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: अक्षय तृतीया के लिए सजा बाजार

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। वैशाख शुक्ल पक्ष की तृतीया को मनाई जाने वाली अक्षय तृतीया शुक्रवार को है। इसे लेकर जिले के बाजार गुलजार हो चुके हैं। खरीदारी के लिए बड़ी संख्या में लोग दुकानों पर पहुंचे। अक्षय तृतीया का दिन सालभर की शुभ तिथियों की श्रेणी में आता है। इस दिन लोग सहालग की तैयारियों से लेकर गृह प्रवेश, प्लैट, आभूषण, नई कार, बाइक आदि की खरीदारी और बुकिंग करते हैं। शुक्रवार सुबह 5:48 बजे से दोपहर 12.23 बजे तक पूजा का शुभ मूहुर्त है।
विज्ञापन


जिले के गोपीगंज, ज्ञानपुर, भदोही, सुरियावां, दुर्गागंज, औराई, जंगीगंज, चौरी आदि विभिन्न बाजारों में अक्षय तृतीया पर्व के निमित्त चहल-पहल देखी गई। आभूषण की दूकान से लेकर शो रूम तक खरीदारी के लिए लोग जानकारी करने पहुंचे। आचार्य शरद पांडेय ने बताया कि अक्षय तृतीया के दिन सुबह स्नान ध्यान करके माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु की स्तुति करनी चाहिए। ऐसा करने से घर में सुख, समृद्धि आती है। इस दिन स्वर्ण खरीदारी अच्छी मानी जाती है। व्यापारी भी मानते हैं कि इस बार बाजार अच्छा है।

इनारगांव डुहिया के आचार्य दीनानाथ शुक्ल ने बताया कि काशी से प्रकाशित महावीर पंचांग के अनुसार वैशाख माह की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि की शुरुआत प्रातः 4.37 बजे होगी। इसी तिथि का समापन 11 मई को सुबह 4:11 बजे होगा। उदय तिथि के आधार पर अक्षय तृतीया का पर्व 10 मई को मनाया जाएगा। सुबह 5:48 बजे से दोपहर 12.23 बजे तक पूजा का शुभ मूहुर्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें