फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुनकर की करेंट से मौत, दो झुलसे

Mon, 20 Mar 2017 11:44 PM IST
bhadohi hindi news
विज्ञापन
विज्ञापन
थानाक्षेत्र के पुरुषोत्तमपुर गांव के एक कालीन कंपनी में सोमवार दोपहर दो बजे हाईटेंशन करेंट दौड़ गया। इससे करेंट की चपेट में आने से तीन बुनकर गंभीर रूप से झुलस गए। प्राथमिक उपचार के दौरान एक की मौत हो गई जबकि दो बुनकरों को सीएचसी औराई और जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

पुरुषोत्तमपुर गांव निवासी सुरेश मौर्य गांव में स्थित कालीन कंपनी में बुनाई का काम कराते हैं। सोमवार को दोपहर करीब दो बजे वहीं लगे 25 केवीए के ट्रांसफार्मर पर हाईटेंशन 11 हजार वोल्ट का तार टूटकर गिर गया। इससे 440 वोल्ट में 11 हजार वोल्ट करंट प्रवाहित हो गया। इससे कारखाने में काम कर रहे बुनकर रमेश शर्मा (32) निवासी हमीदपट्टी, रविशंकर बिंद (27) और वंशीधर मौर्य (47) निवासी पुरुषोत्तमपुर गंभीर रूप से झुलस गए। आनन-फानन में सभी को सीएचसी औराई लेकर लोग गए। यहां डॉक्टरों ने रमेश शर्मा को मृत घोषित कर दिया जबकि रविशंकर बिंद को जिला अस्पताल ज्ञानपुर रेफर कर दिया। मृतक को तीन बेटी और एक बेटा है। सभी 15 साल से कम उम्र के हैं। रमेश की पत्नी रेनू का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। बुनकर की पत्नी रेनू की तहरीर पर पुलिस ने जेई और लाइनमैन के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।  
वहीं दूसरी ओर करंट दौड़ने से आसपास के 12 से अधिक मकानों के टीवी, फ्रीज, पंखा आदि जल गया। ग्रामीणों का आरोप है कि जर्जर तार बदलने के लिए विभाग को कई बार पत्रक दिया गया था लेकिन तार नहीं बदला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें