फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खराब 1000 हैंडपंप बढ़ाएंगे पेयजल संकट

Mon, 20 Mar 2017 11:41 PM IST
bhadohi hindi news
विज्ञापन
विज्ञापन
 जिले के ग्रामीण अंचलों से लेकर नगरीय इलाकों में लगे करीब 45 हजार हैंडपंप में एक हजार हैंडपंप ठेकेदारों की मनमानी और जल निगम की उदासीनता से खराब पड़े हैं। बारिश और ठंड में किसी तरह लोगों ने काम चला लिया लेकिन मई और जून तक हैंडपंप सही नहीं हुए तो पेयजल संकट से लोगों को जूझना पड़ेगा।
विज्ञापन

सभी को साफ एवं स्वच्छ पेयजल मुहैया कराने के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से कई योजनाएं चल रही हैं। समूह पेयजल योजना के अलावा हैंडपंपो के माध्यम से लोगों को स्वच्छ पानी पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। विधायक निधि, जिला पंचायत समेत अन्य निधि के जरिए हैंडपंप स्थापित किया जाता है। विभिन्न निधियों के जरिए जिले के तीनों विधानसभाओं में करीब 45 हजार हैंडपंप लगाया गया है। शासन से मिले बजट में पैसा बचाने के चक्कर में ठेकेदार तय लंबाई तक बोरिंग नहीं करते जिससे ज्यादातर हैंडपंप एक सीजन भी नहीं चल पाते। कम बोरिंग होने से पानी गंदा आने लगता है या पानी देना ही हैंडपंप बंद कर देते हैं।जल निगम के आंकड़ो पर गौर किया जाए तो जिले में करीब एक हजार हैंडपंप रिबोर लायक हो चुका हैं। ग्रामीणों की शिकायत के बाद भी उसे सही नहीं किया गया। ज्ञानपुर के सुंदरपुर, नंदापुर, जोरईं, भुड़की समेत करीब प्रत्येक गांव में एक से दो हैंडपंप खराब पड़े हैं। बारिश और ठंड सीजन तो किसी तरह लोगों ने चला लिया लेकिन गर्मी से पहले हैंडपंपो को सही नहीं किया गया तो मई और जून की तपिश के बीच लोगों को पेयजल संकट से जूझना पड़ेगा। जल निगम को रिबोर के लिए तीन करोड़ की दरकार है। विभाग की ओर से प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा जा रहा है। अधिशासी अभियंता जल निगम राम अवध मौर्य ने कहा कि बजट न होने से रिबोर नहीं हो पा रहा है। शासन से पैसा मिलने पर हैंडपंपो का रिबोर कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें