फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब में डूबकर किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
महाराजगंज। औराई थाना क्षेत्र में राजमार्ग के दक्षिणी छोर स्थित तालाब में नहाते समय मंगलवार को डूब जाने से अमरजीत (14) पांडेय पुत्र राजकुमार पांडेय निवासी हुसैनी की मौत हो गई। जानकारी पर परिजनों में कोहराम मचा रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक सूर्यनारायण इंटर कालेज में नौवीं का छात्र भी बताया गया है।
विज्ञापन

बताया जाता है कि अमरजीत मंगलवार को आए रिश्तेदार बच्चों के साथ तालाब में नहाने गया हुआ था। काफी देर तक बच्चों के साथ उछलकूद करते हुए वह गहरे पानी की ओर चला गया और डूबने लगा। साथी बच्चों ने उसे डूबते देख बचाने का भी प्रयास किया गया लेकिन असफल रहे। भागकर परिजनों को हकीकत बताई गई जब तक परिजन मौके पर पहुंच उसे बचाते तब तक बहुत देर हो चुकी थी। किसी उसे पानी से बाहर निकालकर अस्पताल भी ले गए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें