फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार वृद्ध की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चौरी। थानाक्षेत्र के भुलईपुर गांव के पास रविवार शाम को ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार वृद्ध की मौत हो गई । मृतक जौनपुर के सुरेेरी का निवासी था। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

रविवार को जौनपुर जिले के सुरेरी निवासी सुरेश सिंह (55) और मलेथू निवासी विजयी गिरी (60) बाइक से चौरी बाजार किसी काम से आए थे। शाम को घर वापस लौटते समय कालिकाधाम मई मार्ग पर भूलईपुर के पास एक ट्रैक्टर को ओवरटेक करते समय बाइक ट्रॉली से टकरा गई। जिससे बाइक सवार दोनों सड़क पर गिर गए। इसमें विजय गिरी गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से घायल को अस्पताल भेजा। जहां पर चिकित्सको ने मृत घोषित कर दिया। ट्रैक्टर चालक घटना स्थल से फरार हो गया । बताया जा रहा है कि बाइक चालक सुरेश सिंह बाल-बाल बच गए । चौकी प्रभारी दयाशंकर ओझा ने बताया कि ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया गया, चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें