चौरी। मुंबई से वोट देने घर आए एक युवक की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई । आनन फानन में परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया । बताया जाता है कि क्षेत्र के अमवां भवानीपुर निवासी छविनाथ पटेल (36) मुंबई में रहकर कारपेंटर का कार्य करता था। गत दिनों पंचायत चुनाव में मतदान करने के लिए वह घर आया था। 15 अप्रैल को उसने मतदान भी किया था।
बताया जाता है कि गुरुवार को वोट देने के बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। उसके गले मे सूजन हो गया तथा सांस लेने में काफी दिक्कत हो रही थी। शुक्रवार को घर के लोग उसे स्थानीय चिकित्सालय में इलाज के लिए लेकर गए। जहां पर युवक दवा लेकर घर चला आया। लेकिन उसकी तबीयत में सुधार नहीं हुआ और शुक्रवार की उसने दम तोड़ दिया। मृतक को एक लड़की व एक लड़का हैं। पति की मौत से पत्नी का रो रो कर बुरा हाल है। युवक की मौत को लेकर तरह तरह की चर्चाएं भी हो रही है।