फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। कोतवाली क्षेत्र के मदारीपुर रेलवे ट्रैक पर रविवार को सुबह ट्रेन की चपेट में कर बसपा नेता जावेद खां की मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही उनके घर में कोहराम मच गया। सूचना होते ही मौके पर कोतवाली पुलिस समेत भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जावेद खां (52) बहुजन समाज पार्टी के जिला कोषाध्यक्ष रह चुके थे। वर्तमान में कार्यकर्ता के रूप में पार्टी गतिविधियों में सक्रिय रूप से भागीदारी करते थे। घर वालों ने बताया कि सुबह नाश्ता कर घर से निकले थे। यह उनकी दिनचर्या में शुमार था। रविवार को समय पर नहीं लौटे तो घर के लोग परेशान हो उठे लेकिन लोगों को आशा थी कि देर सबेर घर लौट आएंगे। इसी बीच खबर मिली की मदारीपुर रेलवे ट्रैक के पास उनका शव औंधे मुंह पड़ा हुआ है। भारी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए और उनकी पहचान की।
मोहल्ले के लोगों के अनुसार इधर कुछ वर्षों से डिप्रेशन के शिकार थे। मौत की पुष्टि होने के बाद पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। उनको एक पुत्र 14 वर्ष का तथा एक 7 वर्ष की पुत्री है। रविवार को देर शाम तक उनके आवास पर सपा पूर्व जिलाध्यक्ष आरिफ सिद्दीकी, गुलाम संजरी, दानिश सिद्दीकी, इदरीस खां, अब्बास जाफरी, शहाबुद्दीन खां, हाजी इमाम बेग, हाजी इरशाद खां, अकील खां मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें