फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड का जानलेवा कहर, तीन की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। ठंड का जानलेवा कहर जारी है। गुजरे 24 घंटे के दौरान जिले के विभिन्न हिस्सों में ठंड लगने से कोटेदार समेत तीन लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही ठंड लगने से मौत के मुंह में जाने वालों की तादाद लगभग 30 हो गई है।
विज्ञापन

औराई ब्लॉक के मवैया हरदोपट्टी गांव निवासी लालजी मौर्या (60) बुधवार की रात में खेत में सिंचाई करने गए थे। इसी दौरान उन्हें ठंड लगी। घर आने के बाद उन्होंने ठंड लगने की बात घर वालों से कही। थोड़ी ही देर में उनकी तबीयत बिगड़ गई और जब तक लोग कुछ करते, प्राण पखेरू उड़ गए। दूसरी घटना ऊंज क्षेत्र के पूरे मटुका गांव की है। वहां के कोटेदार रंगलाल वनवासी (40) को ठंड लगने के कारण बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे के आसपास तबीयत खराब हो गई। ऊंज संवाददाता के मुताबिक उन्हें पास के एक निजी चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। ग्राम प्रधान लाल साहेब यादव ने जिला प्रशासन से उनके परिजनों के लिए मदद की गुहार लगाई है। दुर्गागंज संवाददाता के मुताबिक क्षेत्र के चौर बौरीबोझ गांव निवासी लालमणि बिंद (60) दो दिन पूर्व गेहूं की सिंचाई करने खेत पर गए थे। उसके बाद से उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। घर आकर पेट दर्द की शिकायत की थी। अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन इलाज के दौरान बृहस्पतिवार को उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें