चौरी। थानाक्षेत्र के कंधिया गांव के पास रेलवे ट्रैक पर मंगलवार की सुबह एक सिरकटी लाश मिलने से सनसनी फैल गई। घंटों प्रयास के बाद शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मंगलवार की सुबह शौच गए ग्रामीणों ने रेलवे ट्रैक पर 36 वर्षीय युवक की सिरकटी लाश देखी तो उनके पैरो तले जमीन खिसक गई। देखते ही देखते वहां सैकड़ो की भीड़ जुट गई। एसओ सूर्यभान मयफोर्स मौके पर पहुंचे। करीब छह घंटे तक शव के शिनाख्त का प्रयास किया। घटना स्थल पर पहुची फारेंसिक टीम ने भी मामले की जांच पड़ताल की।
युवक की मौत ट्रेन से कटकर हुई या कोई मारकर वहां फेंका था यह स्पष्ट नहीं हो सका। पुलिस प्रथम दृष्टया आत्महत्या मानकर मामले की जांच कर रही है। सीओ औराई लेखराज सिंह ने कहा कि शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। दूसरे थानों के माध्यम से प्रयास किया जा रहा है।