फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: कुएं से उठ रही थी दुर्गंध, लोगों ने देखा तो युवक का मिला शव; हत्या कर शव फेंकने की आशंका

Thu, 15 Feb 2024 01:26 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।

सार

भदोही शहर के बीच में कुएं से दुर्गंध आने पर लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस के सहयोग से स्थानीय गोताखोर के कुएं में उतरने पर शव मिलने की जानकारी हुई। युवक का शव मिलने की सूचना से हड़कंप मच गया। 
विज्ञापन
bhadohi news - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भदोही के नगर अंजही मोहाल केडवरिया स्थित एक कुएं में युवक का शव बरामद हुआ। नगर के बीच कुएं में लाश मिलने की सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया। लोगों ने हत्या कर शव को कुएं में फेंकने की आशंका जताई है। मृतक की पहचान हो गई शनि (30) पुत्र जोखू पासी निवासी सदरेपुर के रूप में हुई।

विज्ञापन


मृतक के भाई सुरेश चंद ने बताया शनिवार को उसके गाव के दो युवक भाई को साथ ले गए थे जिसके बाद दोनो घर वापस आ गए। पूछने पर मेरे भाई के बारे में कोई जानकारी नही दी गई। दो दिन भाई की तलाश के बाद हंडिया थाना में मामले की सूचना भी दी गई है। बताया उसका भाई बीटेक का छात्र है।
 
यह है पूरा मामला
जानकारी के अनुसार पूरे भागवत निवासी शारदा बिंद का केडवरिया में पुराने मकान के सामने पक्का कुआ है। गुरुवार सुबह से कुएं से दुर्गंध उठ रही थी। लोग जानवर मरा होने की आशंका जता रहे थे। हालांकि दुर्गंध जब तेज हुआ तो लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी संतोष सिंह, दीवान एजाज खान ने स्थानीय गोताखोर रामखेलावन बिंद को कुएं में उतारा। कुएं में शव होने की जानकारी मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने दमकल कर्मियों के सहयोग से शव को कुएं से बाहर निकाला। पुलिस ने उसकी जेब से एक मोबाइल बरामद किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले को लेकर प्रभारी निरीक्षक संतोष श्रीवास्तव ने बताया कि शव की शिनाख्त हो गई है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें