फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: भदोही तहसील में न्यायिक कार्य से विरत रहे अधिवक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
सरोई। तहसील बार एसोसिएशन के अधिवक्ता सोमवार को न्यायिक कार्य से विरत रहे। तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार और एसडीएम के स्थानांतरण की मांग को लेकर अधिवक्ता मुखर नजर आए। तसहील बार के अध्यक्ष सूर्य प्रसाद द्विवेदी की अध्यक्षता में आंदोलन अधिवक्ताओं ने कहा कि एसडीएम शिव प्रकाश यादव तहसील में भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रहा है। वे अधिवक्ताओं के साथ दुर्व्यवहार करने के साथ-साथ अधिवक्ताओं के बीच फूट डालने का भी काम कर रहे हैं। कहा कि जब तक एसडीएम का स्थानांतरण नहीं हो जाता है, तब तक अधिवक्ताओं का आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान जय नाथ बिंद, प्रसन्न कुमार मिश्रा, लालचंद सरोज, वकील चंद बिंद, ओमप्रकाश, ओंकारनाथ दीक्षित, देवेश कुमार, धर्मेंद्र कुमार पांडेय, गुलाब सिंह, अमर बहादुर सिंह सहित अन्य रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें