फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: कमरे में फंदे से लटकता मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसिया। नगर पंचायत खमरिया के वार्ड नंबर 15 लोहिया नगर में मंगलवार को 25 वर्षीय युवक ने घर के कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों के अनुसार, युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी।
विज्ञापन

विजय शंकर यादव कालीन का काम करते हैं। इनकी चार बेटियों के अलावा एक बेटा आनंद यादव (25) था। वह कुछ दिनों से परेशान चल रहा था। परिजनों के अनुसार, मानसिक स्थिति ठीक न होने के कारण आनंद अक्सर चिल्लाता रहता था। सोमवार को उसने अपने आपको को कमरे में बंद कर लिया। परिवार के लोग उसे बार-बार आवाज दे रहे थे, लेकिन वह अंदर से ही चिल्ला रहा था। मंगलवार की दोपहर 12 बजे तक दरवाजा नहीं खुला और अंदर से आनंद की आवाज न आने पर अनहोनी की आशंका में परिजनों ने दरवाजा तोड़ा तो वह फंदे से लटका मिला। परिजनों ने उसे उतारा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। औराई कोतवाली के क्राइम इंस्पेक्टर संजय यादव ने बताया कि युवक ने फंदे पर लटक कर आत्महत्या की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें