फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: पत्नी से कहासुनी के बाद नशे में निकले मजदूर का मिला शव, सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही पुलिस

Wed, 11 Mar 2026 11:09 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।

सार

Bhadohi News: भदोही जिले में रहकर ईंट भट्ठे पर आठ साल से काम कर रहे मजदूर का शव माइनर के पास मिला। घटना की जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर छानबीन करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भदोही जिले के ऊंज थाना क्षेत्र के बिछियां गांव में बुधवार की सुबह चौराकला-विश्वनाथपुर मार्ग पर माइनर के पास ईंट भट्ठा पर काम करने वाले मजदूर 62 वर्षीय जीतनारायण का शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की खबर लगते ही भीड़ जुट गई। एएसपी शुभम अग्रवाल और सीओ ज्ञानपुर प्रभात राय ने पहुंचकर घटना की जानकारी ली। फोरेंसिक विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई। परिजनों ने दुर्घटना होने की तहरीर देकर कार्रवाई की मांग किया।

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
मिर्जापुर के लालगंज थानाक्षेत्र के मेवाड़ी लहंगपुर निवासी जीत नारायण बिछियां (बनकट) गांव में स्थित प्रताप ईंट उद्योग (ईंट भट्ठा) पर पिछले आठ साल से परिवार के साथ रहकर मजदूरी का काम करता था। परिजनों के मुताबिक मंगलवार की रात लगभग 10 बजे शराब पीकर खाना खाने के बाद पत्नी मुन्नी देवी से किसी बात को लेकर विवाद किया और घर से निकल गया। काफी देर तक न लौटने पर पत्नी ने ढूंढा, लेकिन न मिलने पर वह घर आकर सो गई। सुबह सड़क किनारे शव मिलने की जानकारी होते ही पत्नी- बच्चे रोते हुए घटनास्थल पर पहुंचे। 

इसे भी पढ़ें; UP: पूर्व सांसद धनंजय सिंह पर जानलेवा हमले के मामले में एमएलसी विनीत सिंह की बहस पूरी, अगली सुनवाई 17 को
विज्ञापन
विज्ञापन


अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है। परिजनों के बयान के आधार पर किसी वाहन के चपेट में आने की दुर्घटना से मौत हुई है। उसकी पत्नी ने अज्ञात वाहन के खिलाफ थाने में मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई की तहरीर दी है। पुलिस हर बिंदुओ पर जांच कर रही है। मृतक को दो पुत्र एक पुत्री है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें