फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब में उतराया मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
मोढ़। भदोही कोतवाली के रमयनपुर गांव स्थित तालाब में बृहस्पतिवार को दोपहर निलेश गौतम (18) निवासी निहालीपुर भात का शव उतराया मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

परिजनों ने कहा कि निलेश सुबह लगभग छह बजे घर से निकला था। तालाब में कैसे पहुंच गया किसी नहीं मालूम। दोपहर लगभग 12 बजे चरवाहों की नजर तालाब में उतराए शव पर पड़ी तो जानकारी हो सकी। शव मिलने की सूचना जंगल में आग की तरह क्षेत्रवासियों को मिलते ही भारी संख्या में तालाब के किनारे जुटी रही। पुलिस को सूचना देकर लोगों ने किसी तरह युवक का शव तालाब से बाहर निकाला जा सका। मौके पर भदोही कोतवाल कृष्णकांत राय, मोढ़ चौकी प्रभारी सुनील यादव, 112 नंबर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आसपास के लोगों ने कहा कि गांव के पश्चिमी छोर स्थित उक्त तालाब में काफी पानी होने के कारण गांववासी जाने से कतराते रहते हैं निलेश तालाब में कैसे पहुंचा संदिग्ध बना हुआ है। मृतक चार भाइयों में सबसे छोटा और कक्षा नौ का छात्र भी बताया गया है। कोतवाल कृष्णकांत राय ने कहा की मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें