फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसीएम ट्रक से टकराई एक की मौत, 11 जख्मी

Tue, 11 Oct 2016 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन
सुभाषनगर/ऊंज। लखनऊ में बसपा की रैली से लौट रही डीसीएम सोमवार की भोर में ऊंज थाना क्षेत्र के सूफीनगर में जीटी रोड पर खड़े ट्रक से टकरा गई। इससे डीसीएम सवार बसपा नेता और पूर्व प्रधान हौसिला दलित की मौत हो गई, जबकि 11 कार्यकर्ता घायल हो गए। इसमें चार की हालत चिंताजनक है। पुलिस की मदद से घायलों को सीएचसी गोपीगंज और ज्ञानपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।  
विज्ञापन

बसपा संस्थापक कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस पर लखनऊ में रविवार को पार्टी की रैली में शामिल होने मिर्जापुर के लालगंज थाना क्षेत्र से डीसीएम से कई लोग गए थे। रैली के बाद सभी लौट रहे थे। भोर में करीब चार बजे ऊंज थाना क्षेत्र के सूफीनगर में दरगाह के सामने डीसीएम जीटीरोड किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। इसमें मिर्जापुर जिले के भेड़ाकला के पूर्व प्रधान हौसला दलित (90) की मौत हो गई, जबकि संता प्रसाद (35), राजकुमार (35), राम प्रसाद (56), शोभनाथ (52), तेजा (35) पत्नी हिंचलाल, धनपति (35) पत्नी रंगीला, प्रेमा देवी (40) पत्नी कीर्तन, राजेश (25) निवासी जयकर कला, कल्लू (50), मन्नो (50) पत्नी रंगीलाल कोल, चिरोजा (70) पत्नी लालचंद निवासी पतार कला घायल हो गए। इसमें चिरौजा देवी, धनपति, प्रेमा देवी, राजेश की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने रेफर कर दिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें