सुरियावां। मेढ़ी गांव निवासी रवि सिंह की बेटी श्रद्धा सिंह ने राजस्थान में 70वीं राज्य स्तरीय विद्यालयीय खेलकूद की शूटिंग में रजत पदक जीत कर गौरव बढ़ाया है। उन्होंने 10 मीटर राइफल में दूसरा स्थान प्राप्त किया।
श्रद्धा लीलादेवी पारसमल सांचेती इंग्लिश मीडियम सीनियर सेकेंडरी स्कूल विद्यावाड़ी राजस्थान की छात्रा हैं। उन्होंने अंडर-19 आयु वर्ग में 10 मीटर एयर राइफल शूटिंग प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसके आधार पर उनका चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हो गया है। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 29 सितंबर को नागौर (राजस्थान) में होनी है। उन्होंने हाईस्कूल तक की पढ़ाई भदोही के एक पब्लिक स्कूल में की।