ज्ञानपुर। काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में विभिन्न विभागों की प्रायोगिक परीक्षा की तिथि जारी कर दी गई है। रसायन विज्ञान विभागध्यक्ष डॉ. विनोद यादव ने बताया कि महाविद्यालय में बीएससी द्वितीय सेमेस्टर की प्रायोगिक परीक्षा 31 जुलाई से दो अगस्त तक सुबह 9:30 बजे से होगी।
इसी तरह बीएससी चतुर्थ सेमेस्टर की प्रायोगिक परीक्षा तीन और पांच अगस्त और पंचम सेमेस्टर की परीक्षा छह व सात अगस्त को विभाग में सुबह 9:30 बजे आयोजित होगी। इसी तरह भौतिक विज्ञान विभाग प्रभारी डॉ. कल्पना अवस्थी ने बताया कि विभाग में बीएससी भौतिक विज्ञान षष्ठम सेमेस्टर की प्रायोगिक परीक्षा एक और दो अगस्त को सुबह 10 बजे से आरंभ होगी। अभ्यर्थी अपना प्रायोगिक रिकॉर्ड बुक और प्रवेश पत्र लेकर आधे घंटे पहले उपस्थित हों।