मारपीट में दीपक और सुमित्रा गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक सदस्य के पसली की हड्डी तोड़ देने का भी आरोप है। वहीं, परिवार के अन्य चार सदस्यों को भी मामूली चोटें आईं हैं। मामले में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने राजाराम यादव समेत छह लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। थानाध्यक्ष रमाकांत यादव ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।