24 घंटे में डीएम तक पहुंचाएं आदेश
कोर्ट ने रजिस्ट्रार (अनुपालन) का आदेश की प्रति भदोही के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के जरिये 24 घंटे में डीएम व संबंधित अधिकारियों को भेजने का निर्देश दिया है।
क्या है टोटल स्टेशन तकनीक
टोटल स्टेशन तकनीक एक बहुमुखी-शक्तिशाली उपकरण है, जो सर्वेक्षण और निर्माण के लिए सटीक माप प्रदान करता है। यह सर्वेक्षणकर्ताओं-इंजीनियरों को अधिक सटीक और कुशल तरीके से कार्य करने में मदद करता है। इसका उपयोग भूमि सर्वेक्षण, इमारतों, सड़कों और अन्य बुनियादी ढांचे के निर्माण के लिए किया जाता है। साथ ही इसके जरिये खनिजों व अन्य भूगर्भीय संरचनाओं की जानकारी का डाटा एकत्र किया जाता है।