फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में साइकिल सवार की मौत, साथी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
भदोही। कोतवाली क्षेत्र के बाईपास मार्ग महबूबपुर में मंगलवार की रात 8 बजे ट्रक की चपेट में आकर साईकल सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को राजकीय महाराजा बलवंत सिंह अस्पताल लाते लाते एक ने रास्ते में दम तोड़ दिया। दूसरे को निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

घटना के बारे में जानकारी मिली है कि रोशन कुमार पुत्र लक्ष्मण और रंजीत कुमार पुत्र कन्हैया दोनो भकोड़ा निवासी है। दोनो निर्माण कार्य में मजदूर हैं। सुबह दोनो एक ही साईकिल से नईबाजार क्षेत्र में कहीं मजदूरी करने गए थे। रात लगभग 8 बजे बाईपास से लौटते जब सिंह दरबार के आसपास पहुंचे थे तभी तेजरफ्तार ट्रक ने उन्हें अपने चपेट में ले लिया। जिससे रोशन और रणजीत गंभीर रूप से घायल हो गए। रात हो चुके होने से उन्हें मदद देर से मिली। मथुरापुर के कारोबारी विधान यादव ने किसी तरह दोनो को अस्पताल पहुंचाने जका प्रयास किया लेकिन राजकीय अस्पताल लाते लाते रोशन की मौत हो गई। जबकि प्राथमिक उपचार के बाद रणजीत को निजी अस्पताल स्थानांतरित कर दिया गया है। जहां वह उपचाराधीन है।
देर शाम घटना की सूचना पाकर भकोड़ा से भारी संख्या में लोग मृतक के परिजनों के साथ अस्पताल में पहुंच चुके थे। मृतक के भाई ने अज्ञात ट्रक चालक के विरुद्ध तहरीर दी है। घटना के बाद पुलिस ने ट्रक को तो अपने कब्जे में ले लिया लेकिन ट्रक चालक वाहन छोड़ कर फरार होने में कामयाब हो गया। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें