गोपीगंज। भदोही साइकिलिंग क्लब की ओर से रविवार को अध्यक्ष अताउल मुस्तफा अंसारी के नेतृत्व में साइकिल यात्रा निकाली गई। बड़ा चौराहा पर वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. एसएस यादव ने हरी झंडी दिखाकर साइकिल यात्रियों को रवाना किया।
यात्रा शहीद तिराहा, मिर्जापुर रोड, खड़हट्टी मोहाल और पसियान मोहाल से होते हुए एक्सीलेंट स्कूल पूरेरजई पहुंची। यहां प्रधानाचार्य विनोद कुमार मौर्य ने साइकिल यात्रियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि आज के समय में शरीर को स्वस्थ रखने के साथ पर्यावरण को बचाना भी बहुत जरूरी है। वाहनों का बेलगाम प्रयोग न केवल आबोहवा को विषैला बना रहा है, बल्कि हमारी जीवनशैली को भी पंगु कर रहा है। यहां से साइकिल यात्रा महात्मा गांधी लिंक मार्ग, केड़वरिया, स्टेशन रोड और गेराई होते हुए पश्चिम मोहाल, छोटी चौराहा, अंजही मोहाल और भगवतपुर के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंची। यात्रा के दौरान साइकिल सवारों ने साइकिल चलाएं-ईंधन बचाएं, वृक्ष लगाओ-पर्यावरण बचाओ और करो योग-रहो निरोग जैसे नारे लगाकर लोगों को जागरूक किया। इस दौरान प्रवीण श्रीवास्तव, रवि कुमार मौर्या, मुकेश प्रजापति, राज पांडेय, मोहम्मद असलम, विष्णु कांत पांडेय, बनारसी बिंद, साक्षी, आनंदी, तृषा, लक्ष्मी, दिव्य ज्योति, अंशिका, खुशी, आकांक्षा, अनन्या, प्रियांशी, सरगम, प्रमोद मौर्या, राजीव जायसवाल आदि मौजूद रहे।