फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा से ही बिंद और निषाद समाज का होगा भला : प्रवीण

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। नगर के वार्ड नंबर नौ की सभासद श्री देवी के आवास पर रविवार को निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद के बेटे पूर्व सांसद प्रवीण कुमार निषाद का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
विज्ञापन

पूर्व सांसद ने कहा कि बिंद और निषाद समाज आज भी शिक्षा के क्षेत्र में काफी पिछड़ा है। उन्होंने समाज के लोगों से आग्रह किया कि वे अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा दिलाएं। बिना शिक्षा के समाज को मजबूती नहीं मिलेगी। उन्होंने आगामी चुनाव पर भी कार्यकर्ताओं से चर्चा की। इससे पहले पूर्व सांसद प्रतिनिधि विजय कुमार बिंद ने अंगवस्त्रम एवं मोमेंटो देकर स्वागत किया। इस दौरान मनोज मोदनवाल, विजय त्यागी, आशीष रावत, संतोष मिश्रा, चंद्रशेखर निषाद, सचिन निषाद, ज्ञानेंद्र श्रीवास्तव, राजेश बिंद, राकेश यादव, देवी प्रसाद पांडेय, पिंटू दास आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें