फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: पर्यावरण व स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता के लिए निकाली साइकिल यात्रा

विज्ञापन
नगर में निकली साइकिल यात्रा में शामिल महिलाएं। स्रोत संगठन
विज्ञापन
गोपीगंज। भदोही साइकिलिंग क्लब की ओर से रविवार को पर्यावरण व स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता के लिए 25 किमी की साइकिल यात्रा निकाली गई। क्लब के अध्यक्ष अताउल मुस्तफा अंसारी के नेतृत्व में निकली साइकिल यात्रा गोपीगंज बड़ा चौराहे से होकर ज्ञानपुर रोड, इब्राहीमपुर, सिंहपुर आदि मार्गों से होते हुए दुर्गागंज त्रिमुहानी ज्ञानपुर पहुंची।
विज्ञापन

महिला थानाध्यक्ष सीमा सिंह के नेतृत्व में मुस्तैद महिला पुलिस बल ने यात्रा का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि साइकिलिंग उत्तम स्वास्थ्य के लिए एक बेहतरीन व्यायाम है। कहा कि जब नागरिक स्वस्थ होंगे, तभी एक स्वस्थ और समृद्ध भारत का निर्माण होगा। यहां से यात्रा आगे बढ़ी और पुलिस लाइन पहुंचकर समाप्त हुई। इस दौरान गीता सिंह, नेहा सिंह, प्रवीण श्रीवास्तव, साक्षी त्रिपाठी, नीलम मिश्रा, प्रीति यादव, रोहित यादव, राजा बिंद, सरफराज अहमद, बृजेश बिंद, परवेज अली खान, अभी कनौजिया, फैज आलम, हिमांशु बिंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें